फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmers making rounds for payment by selling paddy

धान बेचकर भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे किसान

Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers making rounds for payment by selling paddy
धान खरीद के समय सरकार का दावा था कि खरीद के 72 घंटे के अंदर किसान का भुगतान उसके खाते में कर दिया जाएगा। जिले में 50 से अधिक किसान चार महीने बाद भी भुगतान के लिए भटक रहे हैं। उन्हें आए दिन अफसरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में जिले को 169800 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। कुल 100 क्रय केंद्रों पर 30278 किसानों से 175275 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। लक्ष्य से हजारों एमटी अधिक खरीद की गई है। हालांकि चार माह बीतने के बाद भी अभी दर्जनों किसानों का भुगतान नहीं हुआ है और वे धान का दाम लेने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जबकि योगी सरकार ने धान बेचने वाले किसानों का 24 घंटे के अंदर उनके खाते में भुगतान करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि धान विक्रय करने वाले किसानों का भुगतान सीधे उनके खाते में जाता है। कहा कि केंद्रों पर धान बेचने वाले 50 से अधिक किसानों ने बैंकों से आधार लिंक कराकर नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पोर्टल पर मैपिंग नहीं करा सकें है। इस नाते उनका करीब 60 लाख रुपये बकाया है। कहा कि किसानों के आधार लिंक और मैपिंग कराते ही भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed