{"_id":"635d72963aad1e71cb7cb84a","slug":"farmer-who-went-to-irrigate-the-field-dies-after-falling-into-the-well-sonbhadra-news-vns6811689142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की सिंचाई करने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की सिंचाई करने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत
विज्ञापन
मेदनीखाड़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात धान की सिंचाई कर रहे किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घर वाले रात भर उसका इंतजार करते रहे। सुबह कुएं में शव मिलने पर घटना की जानकारी हुई। शव को कुएं से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेदनीखाड़ गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी रामसज्जन (48) ने अपने 15 बिस्वा खेत में धान की फसल लगाई थी। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कुछ दूरी पर स्थित कुएं से खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। परिजन किसान की राह देखते रहे। सुबह होने पर ढूंढते हुए खेत पहुंचे तो रामसज्जन का कहीं पता नहीं था। जब कुएं के पास पहुंचे तो अंदर शव देखकर सन्न रह गए।
सूचना पाकर एसआई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के पुत्र नागेंद्र कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में आशंका जताई है कि अंधेरे के कारण कुएं में गिरने और अंदर पत्थर से सिर टकराने के कारण चोट आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। किसान को तीन पुत्री व दो पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।