{"_id":"65c47de4148d74e67c03ee9b","slug":"farmer-murdered-by-attack-with-axe-in-sonbhadra-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: शक करने पर पत्नी ने कुल्हाड़ी से वारकर ली पति की जान, घर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: शक करने पर पत्नी ने कुल्हाड़ी से वारकर ली पति की जान, घर के पास मिला शव
Thu, 08 Feb 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:38 PM IST
सार
सोनभद्र में बृहस्पतिवार की सुबह सुपाचूआ गांव में घर के पास किसान का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, रामकिशुन अपनी पत्नी पर शक करता था। जिससे आजिज आकर पत्नी ने जान ले ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में म्योरपुर थानाक्षेत्र के सुपाचूआ गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास किसान का शव पाया गया। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार के निशान थे। पुलिस ने पत्नी पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस का दावा है कि पति के शक करने से आजिज आकर पत्नी ने जान ले ली।
विज्ञापन
सुपाचूआ गांव निवासी रामकिशुन (48) खेती-किसानी करता था। बृहस्पतिवार की सुबह घर के सामने उसका लहूलुहान शव मिला। उसकी बहू कुसुम ने सूचना ग्राम प्रधान रामनारायण को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। रामकिशुन के सिर व कान पर कुल्हाड़ी से वार के निशान मिले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रामकिशुन अपनी पत्नी पर शक करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात झगड़े में पत्नी ने पति को लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पत्नी फूलमती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन