फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Farmer dies of snakebite while sleeping on the ground

जमीन पर सोते समय सर्पदंश से किसान की मौत

Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite while sleeping on the ground
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मधका गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। किसान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मधका गांव निवासी रामसखा कोल (42) पुत्र बीरे कोल को गंभीर हालत में परिजनों ने शनिवार सुबह घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के बड़े भाई तौलन कोल ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन के उपरांत रामसखा घर में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोए हुए थे। शनिवार को भोर में में 3 बजे उसके बांह में एक विषैले सांप ने काट लिया। सर्पदंश से रामसखा की नींद खुली तो देखा कि उसके शरीर पर सांप बैठा हुआ है। सांप को झटककर उसने परिजनों को बुलाया और सर्पदंश की बात बताई। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी और अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर घोरावल सीएचसी पहुंचे।उपचार शुरू होने के थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी प्राप्त होने पर मधका के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक के दो लड़का व एक लड़की है। इस संबंध में डॉ आशीष राय ने बताया कि मधका निवासी रामसखा को शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed