फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fake CID officer's house will be confiscated

Sonebhadra News: फर्जी सीआईडी अफसर के घर होगी कुर्की

Thu, 29 May 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fake CID officer's house will be confiscated
सोनभद्र। बेरोजगार युवाओं को रेलवे में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। कोर्ट के आदेश के बावजूद फर्जी सीआईडी अफसर बना आरोपी फरार चल रहा है। ऐसे में पुलिस कुर्की की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


करमा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी विपिन मिश्र ने सितंबर 2024 में न्यायालय के जरिए बभनी निवासी समसुद्दीन उर्फ डब्बू (42) पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी पहचान छपका स्थित एक दुकान पर समसुद्दीन से हुई थी। उसने खुद को सीआईडी आफिसर बताया था। उसके कार पर भी सीआईडी का मोनो ग्राम लगा था। भरोसे में लेकर उसने उससे रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले चार लाख रुपये लिए। इसके बाद कई बार में अपने खाते में 3.58 लाख रुपये जबकि 50 हजार रुपये नकद लिए। जनवरी 2023 में फर्जी नियुक्ति पत्र व्हाटसएप पर भेजा गया। इसके बाद जॉइनिंग को बहाने बनाकर टालता रहा। फिर समसुद्दीन भर्ती कैंसिल होने की बात करते हुए पैसा लौटाने का आश्वासन देता रहा। बाद में पैसे मांगने पर तरह-तरह की धमकी देने लगा। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर राॅबर्ट्सगंज पुलिस ने सितंबर 2024 में ठगी, धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी तब से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह आरोपी के घर पहुंचे। वहां मुनादी कराने के साथ ही नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed