{"_id":"89d0c2122d0c90118d4def01925b94b9","slug":"faith-put-on-solstice-plunge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रांति पर लगाई आस्था की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कनहर, बेलन, सोन आदि नदियों पर हजारों आस्थावानों ने डूुबकी लगाई। नदियों के तट पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। स्नान के बाद लोगों ने अन्न, तिल आदि का दान किया। घरों में नए चावल से बनी खिचड़ी खाई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर खेलों का भी आयोजन किया गया और खूब पतंगबाजी की गई। आकाश पतंगों से रंगीन हो गया था।
राबर्ट्सगंज में लोगों ने मंदिरों में जाकर दान दिया। जिले के अन्य हिस्सों में पर्व को मनाने के साथ ही खेलकूद के साथ अन्य तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बभनी संवाददाता के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के चपकी स्थित सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज में शुक्रवार को 16 वां मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया।
इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका मौके पर मौजूद लोगों ने लुत्फ उठाया। कुंज के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक अभय कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन से देवताओं के दिन का उदय होता है। यहां आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में दुद्धी की विधायक रूबी प्रसाद उपस्थित थीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ आधुनिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर रिलायंस पावर प्रोजेक्ट आरबी पाठक ने मकर संक्रांति पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षक करमा नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, लोक गीत, समूह गीत आदि था।
इस मौके पर ओमप्रकाश गोयल एडवोकेट, विरेंद्र नारायण शुक्ल, डॉ. लखन लाल जंगली, इंद्रजीत सिंह, आनंद कुमार, श्रवण कुमार, सीताराम आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्ण गोपाल ने किया। दुद्धी/अमवार संवाददाता के अनुसार स्थित कनहर नदी पर मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान कई एकड़ के फैले क्षेत्र में श्रद्धालु अपने-अपने तरीके से स्नान ध्यान कर पर्व को मनाए। इस अवसर पर कनहर तट पर मेला लगा था। इसी तरह से बेलन और सोन नदी पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा थी।
शक्तिनगर में ब्रह्मकुल समाज की ओर से भी बलियानाला में जरूरतमंदों को कंबल, बच्चों में पतंग तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर ब्रह्कुल संरक्षक अजीत तिवारी, अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, सचिव सीएस जोशी, वेदप्रकाश मिश्र, शत्रुघभन पांडेय, मानिकचंद्र पांडेय, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, आदि रहे।