{"_id":"67d9b6932122fdded00e7864","slug":"express-trains-will-have-two-general-class-coaches-each-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125727-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे सामान्य श्रेणी के दो-दो कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे सामान्य श्रेणी के दो-दो कोच
विज्ञापन
विंध्याचल में वासंतिक (चैत्र) नवरात्र के दौरान रेलवे की तरफ से सोनभद्र से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में दो-दो सामान्य कोच लगाए जाएंगें। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि विंध्याचल में लगने वाले वासंतिक नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 13309/ 13310 चोपन–प्रयागराज एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के दो अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगें।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15073/ 15074 व 15075/ 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के दो-दो डिब्बे अतिरिक्त लगाकर चलाने की तैयारी है। सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाकर एक्सप्रेस गाड़ियां 30 मार्च से छह अप्रैल तक एवं 12 अप्रैल को संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही रेल प्रशासन की तरफ से चैत्र नवरात्र मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं/ यात्रियों की सुविधा के लिए 30 मार्च से छह अप्रैल तक एवं 12 अप्रैल को कुल नौ दिन विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।
इसमें गाड़ी संख्या 12141/ 12142 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15946 डिब्रुगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शामिल हैं।