फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expect fruit business to be good in festive season in Sonbhadra

त्योहारी सीजन में फल कारोबार अच्छा होने की उम्मीद, व्यवसायी बोले बढ़ी डिमांड

Sat, 17 Oct 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Expect fruit business to be good in festive season in Sonbhadra
Expect fruit business to be good in festive season in Sonbhadra - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र में फल कारोबार पटरी पर आने लगी है। इसके बाद धनतेरस, दीपावली और सूर्योपासना का पर्व डाला छठ पर फल का बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। फल कारोबारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। इसको लेकर व्यापारियों में उत्साह है। उनका कहना है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा त्योहारी सीजन में फलों की मांग होती है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में फल का कारोबार कर रहे दयाराम सोनकर ने बताया कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान भी फल की इक्का दुक्का ही दुकानें खुल रही थी लेकिन बड़े पैमाने पर व्यवसाय प्रभावित हुआ था। जब अनलॉक में फल की सभी दुकानें खुलने लगीं तब सामान्य दिनों की तरह व्यवसाय शुरू हुआ। इस त्योहारी सीजन में फल व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है। विजय पासी और राजू ने बताया कि पिछले नवरात्र में लॉकडाउन होने से व्यवसाय ठप हो गया था। शारदीय नवरात्र से डाला छठ तक फल का व्यवसाय अच्छा हो जाया करता है। इस साल भी फल व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद है। दुकान में मौसमी फल मंगा लिए गए हैं। दीपक सोनकर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते फलों का मांग बढ़ी है। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए लोग फल का सेवन कर रहे हैं। नवरात्र में व्रत रहने वाले लोग फल की खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र में मौसमी फलों का मांग अच्छी हो रही है। नवरात्र और आगामी त्योहार दीपावली, डाला छठ पर फल व्यवसाय अच्छा होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed