फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Exercise to keep two thousand beds ready to deal with mass infection

सामूहिक संक्रमण से निपटने को दो हजार बेड तैयार रखने की कवायद

Fri, 19 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Exercise to keep two thousand beds ready to deal with mass infection
सोनभद्र। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के सामूहिक फैलाव पर रोक के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेणुकूट स्थित हिंडालको के अस्पताल को कोविड केयर सेंटर लेबल 2 के रूप में भी तैयार रखने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सौ बेड के आइसोलेशन वार्ड के अलावा परिसर में 100 बेड का लेवल.1 कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इसके अलावा मधुपुर में भी 30 बेड का कोविड केयर सेंटर लेवल 1 बनाया गया है। जहां कोरोना संक्रमित सात मरीज अब भी भर्ती हैं। इसके अलावा 100 बेड का कोविड केयर सेंटर लेवल दो रेणुकूट स्थित हिंडालको अस्पताल में तैयार रखने को कहा गया है। इन सब तैयारी के बीच अब प्रशासन सामूहिक रूप से कोरोना का संक्रमण फैलने की स्थिति में पैदा होने वाली समस्या से निपटने की तैयारी में जुट गया है। डीएम एस. राजलिंगम का कहना है कि सामूहिक संक्रमण की स्थिति पैदा होने पर समस्या से निपटने के लिए 2000 बेड तैयार रखने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इस सिलसिले में सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय से बात भी हुई है। इसके लिए सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा बड़े निजी चिकित्सालयों में कितने बेड हैं, उसकी जानकारी ली जा रही है। चिह्नित अस्पतालों में विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए बेड तैयार रखे जाएंगे। जिला अस्पताल में आठ वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुरूप और वेंटिलेटर मंगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed