फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Excise team investigated at liquor shops

शराब की दुकानों पर अबकारी टीम ने दी दबिश

Tue, 22 Feb 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Excise team investigated at liquor shops
आजमगढ़ में अवैध शराब पीने से हुई मौत के मद्देनजर आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को शराब की दुकानों में जांच की। इस दौरान दुकानदारों को शराब बिक्री को लेकर सख्त हिदायत दी गई। अनपरा और घोरावल ब्लॉक के मुक्खा मोड़ में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, अनपरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय, आबकारी निरीक्षक अनुपम सिंह की टीम ने अनपरा व क्षेत्र के सभी शराब की दुकानों की सघन चेकिंग की। टीम ने दुकानदारों को मानकों के अनुरूप व्यवसाय संचालित करने का निर्देश दिया। कहा कि अनियमितता की शिकायत पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम शराब की बोतल में लगे बार कोड के जरिए सभी बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ टीम ने आबकारी विभाग की टीम ने घोरावल के मुक्खा मोड़ पर शराब की दुकानों में जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। जिला आबकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों को सख्त हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed