फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Examination left by 3832 in high school

हाईस्कूल में 3832 ने छोड़ दी परीक्षा

Mon, 20 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 20 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में सकुशल संपन्न हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की तीन विषयों की परीक्षा हुई। इसके लिए नामांकित 30152 परीक्षार्थियों में से 3832 ने अन्यान्य कारणों से परीक्षा छोड़ दी। आदर्श इंटर कालेज महुली में आंतरिक दस्ते ने हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी को गणित में नकल करते पकड़ा और उसे रस्टिकेट (दंड स्वरूप निष्कासन) कर दिया। मंडलीय सचल दस्ता की अगुवाई कर रहे उप शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल चंद्रजीत यादव ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। इसमें गणित में 14,823 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिसमें से 13283 उपस्थित हुए और 1540 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह प्राथमिक गणित में नामांकित 3295 में से 2423 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। जबकि गृह विज्ञान की परीक्षा में 12034 परीक्षार्थी नामांकित थे। यहां 1420 ने परीक्षा छोड़ दी। आदर्श इंटर कालेज महुली में आंतरिक दस्ते की टीम ने एक छात्र को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में नकल करते पकड़ा और उसे रस्टिकेट कर दिया। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव की अगुवाई में आए मंडलीय सचल दस्ता ने राबर्ट्र्सगंज और चतरा ब्लॉक के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सोमवार को प्रथम पाली में गणित, प्रारंभिक गणित और गृह विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा। इसमें तीनों परीक्षा केंद्रों को मिलाकर 1146 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 959 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 187 ने परीक्षा छोड दी। राजकीय इंटर कालेज चपकी में 104, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कालेज में 28 तथा शिक्षण संस्थान देवनाटोला में 55  परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार बोर्ड परीक्षा के  प्रथम पाली की हाईस्कूल की परीक्षा में सोमवार को एसडीएम भानुप्रताप सिंह ने कई परीक्षा केंन्द्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय इंटर कालेज दुद्धी में सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज दुद्धी पहुंचे। यहां भी सभी कक्षों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया और बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए मौजूद व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed