फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every year due to the arbitrariness of the irrigation department, the fields get submerged in rain

सिंचाई विभाग की मनमानी से हर साल बारिश में डूब जाते हैं खेत

Tue, 21 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Every year due to the arbitrariness of the irrigation department, the fields get submerged in rain
शाहगंज राजवाहा के किमी 16.8 पर निकाले गए साइफन को पूर्व की तरह स्थापित करने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीएम से मिला। किसानों ने सिंचाई विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया। फसल बचाने के लिए बारिश से पहले तत्काल पूर्व की तरह साइफन लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों ने बताया कि शाहगंज राजवाहा के निर्माण के समय ही किमी 16.8 पर साइफन लगाया गया था। इसके जरिए परासी दुबे, अधवार, ऊंचडीह गांवों का पानी नहर होते हुए आगे निकल जाता था। वर्ष 2017 में नहर की सफाई के दौरान मनमाने ढंग से साइफन निकाल दिया गया। इसके बाद से खेतों का स्वरूप बदल गया। बारिश होने पर तीनों गांवों में करीब 40 बीघा भूमि हर सीजन में जलमग्न हो जाती है। 17 परिवारों के दो सौ से अधिक लोग लंबे समय से इस संकट से जूझ रहे हैं। इस बारे में कई बार शिकायत की गई। पूर्व में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर जांच कर विवाद सुलझाते हुए साइफन लगवाने का निर्देश देते हुए टीम भी गठित की, लेकिन दूसरी तरफ के प्रभावशाली लोगों के चलते सिंचाई विभाग के अफसर मामले को टालते जा रहे हैं। इस बार खरीफ की खेती का दौर शुरू हो गया है। मानसून आने वाला है। ऐसे में समय रहत साइफन नहीं लगवाया जाता तो फिर से उनकी खेती चौपट हो जाएगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अफसरों के कार्यप्रणाली की जांच की भी मांग की। डीएम चंद्र विजय सिंह ने किसानों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण कुमार शुक्ला, श्यामजी द्विवेदी, नित्यानंद द्विवेदी, श्याम सुंदर, दिनेश, विनय, सुभाष, रामगोपाल, शशिकांत पांडेय, शिवनाथ यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed