फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every hand will cooperate in building Ashoka Pillar: Avinash

अशोक स्तंभ के निर्माण में हर हाथ का होगा सहयोग: अविनाश

Fri, 12 Feb 2021 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Every hand will cooperate in building Ashoka Pillar: Avinash
चतरा ब्लॉक क्षेत्र के मऊ महोत्सव को संबोधित करते पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक के मऊ कला में शुक्रवार को मऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महोत्सव में अशोक स्तंभ की स्थापना के लिए संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सदर अविनाश कुशवाहा ने कहा कि यह धरती पावन धरती है। बताया कि 12 फरवरी 2000 को विजयगढ़ दुर्ग के समीप मऊ कला पहाड़ी पर सम्राट अशोक महान की अति प्राचीन प्रतिमा प्राप्त हुई थी। इसके उपलक्ष्य बुद्ध विहार की स्थापना कर यहां हर साल मऊ महोत्सव मनाया जाता है। यहां पर पुरातत्व विभाग ने एक संग्रहालय भी स्थापित कराया है। कहा कि गौतम बुद्ध विहार मऊ कला लगातार प्रयत्नशील है कि आने वाले अगले मऊ कला महोत्सव से पूर्व हर हाथ मजबूत कर अशोक स्तंभ का स्थापना करें। इससे क्षेत्र व जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में इस स्थान का नाम गौरवमय प्रचलित होगा। मऊ कला गौतम बुद्ध विहार के नगरी में ऊंचे पर्वत पर स्थापित अशोक स्तंभ की स्थापना करने से पुनीत कार्य और कुछ भी नहीं हो सकता। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, महासचिव सईद कुरैशी, डॉ. संजय सिंह, डा. दिनेश, मोहन कुशवाहा, रामचंद्र मौर्य ने भी संबोधित किया। अंत में पूज्य भंते बुद्ध ज्योति ने लोगों को गौतम बुद्ध विहार मऊ कला पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राधारमण, अनिल कुमार मौर्य, श्रीनाथ, बबलू, कन्हैया, बहादुर, सूबेदार सिंह कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, रामचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय मोहम्मदाबाद मऊ और सुजीत कुमार मौर्य ने की। संचालन रवि मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed