फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Every encounter will be accounted for if SP government is formed: Shriprakash

सपा की सरकार बनने पर एक-एक एनकाउंटर का होगा हिसाब: श्रीप्रकाश

Fri, 27 Sep 2024 04:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Every encounter will be accounted for if SP government is formed: Shriprakash
सोनभद्र। संगठन के कार्यों की समीक्षा करने सपा के प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय बृहस्पतिवार को सोनभद्र पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सपा को मजबूत बनाने के लिए जी जान से जुटने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाइयों को बदले की भावना से प्रेरित बताया। कहा कि सपा की सरकार बनने पर एक-एक एनकाउंटर का हिसाब होगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में श्रीप्रकाश राय ने कहा कि यह सरकार न नौजवानों को रोजगार दे पा रही है और न कानून व्यवस्था ठीक कर पा रही है। अपराध नियंत्रण के नाम पर खुद कानून हाथ में लेकर फर्जी एनकाउंटर कराया जा रहा है। भाजपा सरकार जाति-धर्म देखकर एनकाउंटर और लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवा रही है। यह कार्रवाई पूरी तरह बदले की भावना से प्रेरित है। भाजपा सरकार के इसी रवैये के कारण प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया था। अब 2027 में भी जनता इन्हें सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि दोनों दल साथ हैं। पूरी संभावना है कि आगे भी मजबूती से साथ रहेंगे। कहा कि सपा के बूथ व सेक्टर अध्यक्षों के साथ एक-एक कार्यकर्ता ने जिस तरह मेहनत कर लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed