फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Even after paying the penalty, the officers do not release the vehicle on time

Sonebhadra News: पेनाल्टी जमा करने पर भी समय से वाहन नहीं छोड़ते अफसर

Fri, 29 Aug 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Even after paying the penalty, the officers do not release the vehicle on time
विकास भवन में उद्योग बंधू की बैठक में शामिल व्यापारी संगठन के लोग। स्रोत जागरूक पाठक
सोनभद्र। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने नगर में जलभराव, बिजली, सुरक्षा सहित अन्य मुद्दे उठाए। व्यापार की बेहतरी के लिए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। राज्य कर विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के समय उपसा की ओर से बनाए गए नाले और हाल ही में नगर पालिका क्षेत्र में सीएनडीएस की ओर से निर्मित नाला बरसात में बेअसर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते फ्लाईओवर से लेकर पूरा नगर जलमग्न हो जाता है। सर्विस लेन पर नाले के ऊपर का ढक्कन जगह-जगह टूटा हुआ है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन व राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई बार सर्विस लेन खराब होने से ई-रिक्शा पलट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बार-बार अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस है। विद्युत सुरक्षा विभाग वाणिज्यिक व घरेलू प्रतिष्ठानों की जांच भी नहीं करता।
उन्होंने कहा कि जनपद नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र कुछ बड़े घरानों तक सिमट गया है। एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में वाणिज्य कर विभाग के सचल दल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिना ई-वे बिल पकड़े गए माल पर पेनॉल्टी जमा करने के बाद भी गाड़ियों को समय से नहीं छोड़ा जाता, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ता है।उपायुक्त उद्योग ने कहा कि एक वर्ष के भीतर औद्योगिक क्षेत्र के विकास का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

अगर किसी उद्यमी को उद्योग स्थापित करने में कोई परेशानी आती है तो वह सीधे संपर्क कर सकता है। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के राजेश गुप्ता, रमेश जायसवाल, अमित अग्रवाल, नागेंद्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed