{"_id":"6772b8ec2d9d61e21f03a2b4","slug":"eroin-worth-2-5-lakhs-seized-in-sonbhadra-woman-smuggler-arrested-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में पकड़ी गई 2.5 लाख की हेरोइन : महिला तस्कर गिरफ्तार, सत्तर हजार नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में पकड़ी गई 2.5 लाख की हेरोइन : महिला तस्कर गिरफ्तार, सत्तर हजार नकद बरामद
Mon, 30 Dec 2024 08:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:45 PM IST
सार
गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने ढ़ाई लाख की हेरोइन पकड़ी। महिला तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इस पूरे रैकेट के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
हेरोइन के साथ पकड़ी गई महिला तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 2.5 लाख कीमत की हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 25.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। राॅबर्ट्सगंज कोतवाल सतेंद्र राय गश्त पर थे। इसी दौरान रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस और एसओजी टीम के साथ ब्रह्मबाबा मंदिर के पास दबिश दी।
विज्ञापन
टीम ने पन्नूगंज के पकरहट निवासी उमा देवी को हिरासत में लिया। वह मंदिर के पास अखाड़ा मोहाल में रहती है। उसके कब्जे से 25.85 हेरोइन व ब्रिक्री के 70 हजार रुपया भी बरामद हुआ। मामले में महिला के बेटे अंशु उर्फ गोलू गिरी और ब्रह्मनगर निवासी सागर सोनकर को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय थाना, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे आदि मौजूद रहे।