फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Entry into NTPC will increase further control

एनटीपीसी में प्रवेश पर और बढ़ेगा नियंत्रण

Mon, 18 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Entry into NTPC will increase further control
शक्तिनगर। एनटीपीसी-सिंगरौली के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष चट्टोपाध्याय ने चौथे चरण के लॉकडाउन के मद्देनजर समस्त विभाग/अनुभागों के कार्यालयों, अधिकारियों कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था सहित समस्त ऐसे स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जिम्मेदार अफसरों को कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासनिक भवन कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन एवं मेन प्लांट में कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों को बैठने की व्यवस्था का अवलोकन कर कैंटीन व्यवस्थापकों को जलपान-भोजन के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाये रखने को निर्देशित किए। बोले कि बिल इंवायस आदि को शत-प्रतिशत डिजिटल किया जाएगा। संयंत्र परिसर में वेंडरों का प्रवेश नियंत्रित रहेगा। बाहर से आने वालों को आवासीय परिसर में प्रवेश के दो दिन पहले निर्धारित प्रारूप में अपना विवरण भरकर मानव संसाधन विभाग को सूचित करना होगा।
विज्ञापन

कालोनी में प्रवेश के दो घंटे के अंदर अस्पताल में रिपोर्ट करना होगा। उन्होंने बताया कि सीएमओ के निर्देशानुसार होम क्वारंटीन का पालन एवं मेडिकल क्लीयरेंस के बाद ही कोई कर्मी काम पर जा सकता हैं। परिसर के गेट पर प्रवेश करने वाले का विवरण, आने जाने का समय, यात्रा मोबाइल नंबर आदि का रिकार्ड मेंनटेन किया जाएगा। यही नहीं प्रवेशार्थी के मोबाइल में आरोग्य एप लोड होना आवश्यक है। बताया कि सभी सार्वजनकि स्थान स्टेडियम, क्लब, सिनेमा घर आदि बंद रहेगें। लोगो को कोविड के प्रति और जागरूक किया जाएगा और अफवाहों से दूर रहने के लिए समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed