फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Enrollment for student union election on 19th and 25th of February

छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 19 एवं मतदान 25 फरवरी को

Tue, 16 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Enrollment for student union election on 19th and 25th of February
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2020-21 की अधिसूचना मंगलवार को छात्रसंघ निर्वाचन समिति द्वारा जारी कर दिया। इसमें 19 फरवरी को नामांकन पत्र जमा होगा एवं 25 फरवरी को मतदान एवं चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र संघ संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 17 फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक होगी। नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 19 फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक, नामांकन पत्र जांच करने की तिथि 20 फरवरी को 11 बजे से चार बजे तक, वैध नामांकन पत्रों की घोषणा 20 फरवरी को चार बजे के बाद, नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से एक बजे तक, प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची 22 फरवरी शाम चार बजे जारी होगी।
विज्ञापन

प्रत्याशी योग्यता एवं परिचय सभा 23 फरवरी 11 बजे से दो बजे तक, मतदान की तिथि 25 फरवरी को प्रात: आठ बजे से एक बजे तक एवं मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 25 फरवरी को 2.30 बजे से परिणाम आने तक महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगी। मतदान करने हेतु विद्यार्थियों को ग्रीन कार्ड लाना अनिवार्य होगा एवं बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी दशा में मतदान करना संभव नहीं होगा। छात्र संघ अधिसूचना जारी करने के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. मीरा यादव, निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विकास कुमार, प्रो. राजेश प्रसाद, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह सहित छात्र संघ के तमाम प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed