{"_id":"67c0a00d089079032c0f4e2c","slug":"english-liquor-was-being-taken-to-bihar-hidden-in-a-pickup-police-caught-it-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-124932-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पिकअप में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पिकअप में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को 334 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। शराब को पिकअप के अंदर अलग से चेंबर बनाकर छिपाया गया था। तस्कर इसे बिहार ले जा रहे थे। डाला-बिल्ली रेलवे क्राॅसिंग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि बृहस्पतिवार को कुछ शराब तस्कर पिकअप वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। डाला-बिल्ली रेलवे क्राॅसिंग पर ओबरा से डाला की तरफ जा रही पिकअप को देखकर पुलिस ने रोका तो चालक ने वाहन की गति तेज कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने पीछा कर पिकअप को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि वाहन के पिछले हिस्से की चादर को काटकर उसमें 21 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 1765 टेट्रा पैक शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस पिकअप, बरामद शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।