{"_id":"6aa8320de8ba8ae0ef0ee96c","slug":"engineering-and-medical-students-will-reach-their-goal-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-153022-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: इंजीनियरिंग-मेडिकल के छात्रों को मिलेगी मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: इंजीनियरिंग-मेडिकल के छात्रों को मिलेगी मंजिल
विज्ञापन
एनसीएल की ओर से मेडिकल-इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए एमओयू के दौरान मौजूद लोग। स्वयं
एनसीएल ने एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल उड़ान के तहत जेईई और नीट की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अवसर का सृजन किया है। एनसीएल ने दो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों श्री चैतन्या एकेडमी और एसएसजी ईक्यू एलएलपी से इस संदर्भ में एक समझौता किया है।
इस एमओयू के तहत विद्यालयीन समय के बाद विद्यार्थियों को श्री चैतन्या एकेडमी की ओर से एनसीएल डीएवी, दुद्धीचुआ और एसएसजी ईक्यू एलएलपी की ओर से एनसीएल डीएवी, खड़िया परिसर में जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।
सोमवार को सीएमडी एनसीएल एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में समझौता पत्र पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण ) राजेश त्रिवेदी और कोचिंग संस्थान श्री चैतन्या एकेडमी की ओर से विकास सिंह परिहार एवं एसएसजी ईक्यू एलएलपी की ओर से दुर्गेश्वर मिश्रा ने हस्ताक्षर किया। बता दें कि वर्तमान में एनसीएल के 11 वित्तपोषित विद्यालयों में 13000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं ।