फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Energy Heroes Honored at NCL

Sonebhadra News: एनसीएल में ऊर्जा वीरों को किया गया नमन

Sat, 02 May 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Energy Heroes Honored at NCL
एनसीएल मुख्यालय में खनिक प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पण के दौरान मौजूद अधिकारी व श्रमिक संगठनों
शक्तिनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस शुक्रवार को एनसीएल में खनिक अभिनंदन दिवस के रूप में मनाया गया। कंपनी मुख्यालय व सभी इकाइयों में हुए कार्यक्रम शुभारंभ श्रमवीरों को कृतज्ञता के साथ नमन करते हुए हुआ। एनसीएल मुख्यालय प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के कोल इंडिया परिवार को संबोधित संदेश का वाचन महाप्रबंधक (कल्याण) राजेश त्रिवेदी ने किया। अवसर पर सीएमडी एनसीएल बी. साईराम के संदेश को भी पढ़ा गया।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तरीय आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, अजय कुमार जायसवाल श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य अजय कुमार, अशोक कुमार मिश्रा, राम प्रताप सिंह, अशोक कुमार पांडेय, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य कर्मियों ने शहीद स्मारक एवं खनिक प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश की ऊर्जा आपूर्ति के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ऊर्जा वीरों को नमन किया। एनसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों में पदस्थ उत्कृष्ट कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में श्रमिकों के सम्मान और खनिक अभिनंदन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। खनिक अभिनंदन दिवस पर केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन एनसीएल स्टेडियम सिंगरौली में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कोयला परियोजनाओं व इकाईयों में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


श्रमिक कल्याण पर जताई प्रतिबद्धता
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली में मई दिवस पर श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य संरक्षण तथा विधिक जागरूकता को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों ने संगठन की श्रमिक-हितैषी नीतियों एवं समावेशी विकास दृष्टिकोण को पुनः सुदृढ़ रूप से अभिव्यक्त किया। इससे पहले तृतीय चरण विस्तार परियोजना के संविदा श्रमिकों के लिए एक नवीन श्रम शेड का उद्घाटन हुआ। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संदीप नायक और महाप्रबंधक (परियोजना) रश्मिरंजन मोहंती की उपस्थिति रही। इस श्रम शेड में विश्राम कक्ष, स्वच्छ शौचालय एवं शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संविदा श्रमिकों के मध्य टी-शर्ट एवं अल्पाहार का वितरण भी किया गया, जिससे उनके मनोबल को सुदृढ़ किया जा सके। निर्माण क्षेत्र में एक व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed