फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   encroachment

कांशीराम शहरी आवासों में किया अवैध कब्जा

Sat, 24 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 24 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
encroachment
चालू नहीं हो रहा टीबी सेंटर-पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला
बगैर एलाट हुए राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में नवनिर्माणाधीन कांशीराम शहरी आवास के कालोनियों में लोगों ने कब्जा कर लिया है। लेकिन इसकी जानकारी  नपा प्रशासन को नहीं है। आवासों को एलाट करने के लिए नपा प्रशासन अभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने में ही जुटा है। हालांकि जानकारी के बाद प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से कब्जा वालों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन



नगर पालिका प्रशासन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 से 2016 के बीच नगर मेें कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत करीब पौने दो सौ आवास बनाए गए है। कार्यदायी संस्था ने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया है। लेकिन अभी तक किसी व्यक्ति को एलाट नहीं हुआ हैै।
विज्ञापन



जबकि पिछले कई माह से 60-70 व्यक्ति अवैध ढंग से आवासों मेें कब्जा करके रह रहे है। पूर्व में आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत भी तहसील प्रशासन से किया। लेकिन आवासों में कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई हैै। इस संबंध में ईओ दिनेश कुमार यादव का कहना है किे आवास एलाट करने के लिए पात्र व्यक्तियों के चयन करने की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शहरी आवास योजना के तहत भी गरीबों का चयन किया जा रहा है। कहा कि आवासों में अवैध कब्जा करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed