फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Encroached on railway land

रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बने 15 भवन ध्वस्त

Tue, 15 Dec 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Encroached on railway land
चोपन। क्षेत्र में स्थित रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को रेल प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 15 छोटे - बड़े भवनों को रेलवे के अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। रेल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी है। करीब 10 माह पूर्व भी रेलवे प्रशासन की तरफ से अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों कई भवन ध्वस्त किए गए थे। मंगलवार को फिर चलाए गए अभियान के दौरान 15 भवन ध्वस्त कर दिए गए। इस संबंध में रेलवे अवर अभियंता रतन शंकर ने बताया कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मंगलवार को रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए 15 छोटे-बड़े भवन जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए। इस मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर उदय शंकर ओझा, चोपन थाने के कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed