{"_id":"57619c014f1c1b847c11c46e","slug":"emphasis-on-improving-quality-of-coal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयले की गुणवत्ता सुधारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयले की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
संसदीय समिति के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद की स्थायी समिति कोयला एवं इस्पात की दस सदस्यीय टीम ने बुधवार को सिंगरौली का दौरा किया। समिति ने एनसीएल की निगाही परियोजना में कोयला खनन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी की और एनसीएल और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक विस्थापन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण और कोयले की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। दोपहर बाद टीम कोलकाता के दौरे के लिए रवाना हो ली।
संसदीय समिति के चेयरमैन एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह की अगुवाई में मंगलवार की रात दस बजे टीम विंध्यनगर स्थित एक निजी होटल में पहुंची। बुधवार सुबह होटल पहुंचे एनसीएल सीएमडी तापस कुमार नाग, निदेशक कार्मिक शांतिलता साहू से कोल खनन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हासिल की। निगाही परियोजना का निरीक्षण किया। एनसीएल-एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान कोयला आयात पर निर्भरता कम करने और एनसीएल की ओर से उत्पादित कोयले के गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया। एनटीपीसी की ओर से कोयला आपूर्ति और गुणवत्ता से जुड़े कुछ मसले भी टीम के सामने रखे गए। विस्थापितों के मसलों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सीधी सांसद रीती पाठक, झारखंड के चतरा सांसद सुनील सिंह, डा. प्रदीप बालमुचू, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह आदि मौजूद रहे।