{"_id":"61cd52464e379c7b28618755","slug":"elephants-killed-young-man-on-chhattisgarh-up-border-sonebhadra-people-of-area-in-panic-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर हाथियों ने ली एक युवक की जान, दहशत में इलाके के लोग
Thu, 30 Dec 2021 12:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़-यूपी सीमा पर बलरामपुर जिले के धमनी वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
कई इलाकों में हाथियों का उत्पात जारी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धमनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत भीतर चुरा गांव में हाथियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद से सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों में हड़कंप मचा है। क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक बृहस्पति सिंह पहुंचे और परिवार वालों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को बारिश के दौरान बलरामपुर के भीतर चुरा गांव निवासी देवशरण पंडो (35) पुत्र जागेश्वर पंडो गाय बांधने गया था। उसी वक्त हाथियों का दल पहुंच गया। युवक को हाथियों ने पटक- पटक कर मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी देवशरण पंडो दो भाई थे। मृतक के भाई की कुछ साल पहले पानी में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों बेटों की मौत हो जाने से जागेश्वर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
उधर घटना की जानकारी होने पर वन परीक्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पत्नी बसंती को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार विधायक बृहस्पति सिंह के हाथों दिया गया। उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा इस मामले में प्रकरण तैयार कर शेष राशि मृतक के परिवार को दिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया
हाथियों के क्षेत्र में आ जाने से ग्रामीण दहशत में है। वन परीक्षेत्र अधिकारी धमनी अजय वर्मा के द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को हाथियों से बचने एवं दूरी बनाए रखने के लिए बताया जा रहा है। क्षेत्र के बनखेता, गांधे, धनवार के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पंचायत भवन में रखा गया है। भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है।
विभाग के द्वारा नीलकंठपुर में ग्रामीणों को समझा दिया गया है कि हाथियों से दूरी बनाए रखें। वन विभाग की तीन टीम सतत निगरानी में लगी हुई है। हाथियों को सुरक्षित स्थान में भेजने का प्रयास विभाग के द्वारा लगातार किया जा रहा है
विभाग के द्वारा नीलकंठपुर में ग्रामीणों को समझा दिया गया है कि हाथियों से दूरी बनाए रखें। वन विभाग की तीन टीम सतत निगरानी में लगी हुई है। हाथियों को सुरक्षित स्थान में भेजने का प्रयास विभाग के द्वारा लगातार किया जा रहा है