फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity workers took out a torch procession against privatization

मशाल जुलूस निकाल बिजली कर्मियों ने आवाज की बुलंद

Mon, 28 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers took out a torch procession against privatization
ओबरा में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध करते बिजली कामगार। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/अनपरा/ओबरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के लोगों ने सोमवार को शाम को निजीकरण के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज में अधिशासी अभियंता कार्यालय से कर्मचारियों से मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए फिर से अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ। अनपरा में परियोजना के मुख्य द्वार से काशी मोड़ होते हुए गांधी उपवन चौराहे तक जुलूस निकाला। उधर, समिति की ओबरा इकाई की तरफ से भी मशाल जुलूस निकाला गया। विद्युत कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ पांच अक्तूबर को देश भर में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में विद्युत क र्मचारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से मसाल जुलूस महिला थाना रोड, पन्नूगंज रोड, गुरुद्वारा, मेन चौक, न्यू मार्केट, बढ़ौली चौक, सिविल लाइन होते हुए फिर से अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि 27 सितंबर को आनलाइन हुई बैठक में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी पांच अक्तूबर को पूरे दिन कार्य बहिष्कार करेंगे। सभा के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। जुलूस में इं.सर्वेश कुमार सिंह, इं. रामेंद्र पांडेय, इं विरेश कुमार सिंह, इं.धर्मेद्र कुमार, इं.एसके सिंह, भोला यादव, अंकित श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अमन कुमार, महेंद्र प्रजापति, विश्वनाथ मौर्या सहित काफी संख्या में कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनपरा में भी संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। समिति की अनपरा शाखा से जुड़े कर्मचारी परियोजना के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए। यहां से कर्मचारियों ने मसाल जुलूस निकाला। जुलूस परियोजनागेट से शुरू होकर काशी मोड़, ऊर्जा द्वार होते हुए पुन: गांधी उपवन चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस में शामिल कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो कर्मचारी बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे। जुलूस में समिति के संयोजक रोहित राय,हरिशंकर चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी,सत्यम यादव,अभिषेक बरनवाल,अभिषेक त्रिपाठी, विवेक सिंह,राजकुमार सिंह,विजय बहादुर,मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, ओबरा में निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मियों ने मसाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस ओबरा स्थित एक होटल के पास से शुरू होकर क्लब रोड, वीआईपी अतिथिगृह, वीआईपी रोड होते हुए सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में इं अदालत वर्मा, शशिकान्त श्रीवास्तव, अजय सिंह, दिनेश यादव, शाहिद अख्तर, दीपक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सतीश कुमार, इं बीएन सिंह,इं अंकित प्रकाश, इं एसके रजक, उमेश चंद ,अम्बुज सिंह, प्रहलाद शर्मा ,विजय सिंह, कैलाश नाथ सहित काफी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed