{"_id":"63051d5ef451a3617d2edf3d","slug":"electricity-wires-will-be-underground-in-new-bodies-sonbhadra-news-vns6705422170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये निकायों में भूमिगत होंगे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये निकायों में भूमिगत होंगे बिजली के तार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत अब जिले के नवगठित नगर पंचायत डाला और अनपरा के साथ ही पुराने नगर पंचायतों व नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में अब बिजली के तार भूमिगत होंगे। मुख्य व्यापारिक क्षेत्रों के साथ ही प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
आने वाले दिनों में जिले की नवगठित नगर पंचायत अनपरा और डाला के साथ ही नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चोपन, ओबरा, रेणुकूट के विस्तारित क्षेत्रों का विकास बड़े शहरों की तर्ज पर किया जाएगा। नवसृजित, उच्चीकृत व विस्तारित नगरीय निकायों में मूलभूत नागरिक सुविधाएं विकसित होंगी। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के लिए गाइडलाइन तैयार कर हरी झंडी दे दी गई है। यहां बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे। इसके बाद ही सड़कों के निर्माण के साथ अन्य कार्य होंगे। वहीं नगरीय निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, सड़क, पार्क, नाला/नाली, सामुदायिक भवन (कल्याण मंडप), परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, बाजार में जन सुविधाएं, चौराहों का सौंदर्यीकरण व बिजली क्षेत्र की आधारभूत संरचनाएं विकसित होंगी।
व्यापारिक क्षेत्रों के साथ प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण
जिले के नवगठित नगर निकायों व विस्तारित क्षेत्रों के मुख्य व्यापारिक इलाकों को प्राथमिकता आधार पर विकसित किया जाएगा। चौराहों पर पौधरोपण के साथ ही साइनेज, बेंच, आकर्षक लाइटिंग के साथ सिटी ब्रांडिंग कराई जाएगी। इसके लिए पीपीपी मॉडल का सहयोग लिया जा सकता है। वहीं व्यापारिक क्षेत्रों में सुंदरीकरण के साथ जन सुविधाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन
पार्क के साथ स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र
जिले ऐसी नगर पंचायत जों अमृत योजना से लाभान्वित नहीं है, वहां एक बड़े पार्क का निर्माण होगा। पार्क में वॉकिंग ट्रैक, ओपेन जिम, लैंड स्केपिंग, पौधरोपण के साथ शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था होगी। वहीं प्राथमिक स्कूल को विकसित किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्र न होने पर नये निर्माण होंगे। पहले से मौजूद केंद्रों को भी विकसितत किया जाएगा।
सामुदायिक भवन का होगा निर्माण
नवसृजित नगर पंचायतों में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। जहां बहुउद्देशीय हॉल, कमरे, किचन, शौचालय, ओपन स्पेस की व्यवस्था होगी। यह कल्याण मंडप सभी के लिए उपलब्ध होगा। यहां रेवेन्यू मॉडल का विकास होगा।
शासन स्तर से नगर पंचायत में विकास कार्यों को कराने के लिए जो गाइड लाइन जारी की गई है। उसी के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। - महेंद्र कुमार, ईओ चोपन, डाला नगर पंचायत