{"_id":"610838f98ebc3e840c0bd5b0","slug":"electricity-was-not-restored-in-rural-areas-even-after-two-days-sonbhadra-news-vns603951045","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों में बहाल नहीं हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद भी ग्रामीण इलाकों में बहाल नहीं हुई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में बारिश से ग्रामीण इलाकों में आई बाढ़ के बाद बिजली भी रुलाने लगी है। दो दिन बाद भी दर्जनों गांवों में आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। म्योरपुर ब्लॉक में 33 हजार लाइन में आई फाल्ट से दर्जनों गांव अंधेरे में हैं। सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। अधिकारियों का दावा है कि सोमवार रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
जिले में चार दिन में हुई भारी बारिश की वजह से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। कई गांवों में रेस्क्यू आपरेशन कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। एक तरफ बाढ़ की विभीषिका और दूसरी तरफ बिजली के खंभे और तार टूटने से गांव अंधेरे में डूब गए। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के पसही स्थित उपकेंद्र, पन्नूगंज और दुबेपुर उपकेंद्र पर आधारित सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं म्योरपुर ब्लॉक के खड़िया क्षेत्र में 33 हजार लाइन में फाल्ट के चलते दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहा। बिजली बाधित होने से पेयजल के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई। सोमवार को बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टूटे तार व खंभों की मरम्मत में जुटे रहे, लेकिन बाढ़ की वजह से अब भी कई गांवों में मरम्मत कार्य नहीं किया जा सका है। इससे सोमवार को भी कई गांवों की आपूर्ति बाधित रही। पिपरी क्षेत्र के एक्सईएन शुभेंदू शाह ने बताया कि खड़िया क्षेत्र में 33 हजार लाइन में आई फाल्ट सोमवार को ठीक करा दिया गया है। रात में सप्लाई शुरू हो जाएगी।
------
वर्जन-
बाढ़ की वजह से ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई थी। पसही उपकेंद्र से रविवार को आपूर्ति चालू कर दिया गया। बिच्छी गांव में गिरे खंभे का मरम्मत सोमवार को करा दिया गया है। गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। - सर्वेश सिंह, एक्सईएन-राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
---
33 केवीए लाइन चार्ज होते ही ट्रिप
शक्तिनगर। बांसी से कोटा स्टेशन के बीच की 33 केवीए लाइन चार्ज होने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम फिर से ट्रिप हो गई। इसके चलते दूसरे दिन भी इलाके की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
रविवार शाम कोटा स्टेशन के मुख्य पैनल में आग लगने के बाद शक्तिनगर व बीना क्षेत्र में स्थित करीब दर्जन भर गांवों व कस्बों की आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार को कई जगह बांसी व कोटा के बीच टूटे व क्षतिग्रस्त 33 केवीए लाइन को दुरुस्त करने का कार्य हुआ। इस लाइन को सही कर कोटा स्टेशन तक आपूर्ति शुरू की गई लेकिन कुछ ही देर बाद यह ट्रिप कर गई। कर्मचारियों ने बताया कि आपूर्ति बहाल व सामान्य होने में कई दिन लग सकते हैं। यूपीपीसीएल के अवर अभियंता कन्हैया तिवारी ने बताया कि कोटा स्टेशन में मौजूद पांच एमवीए क्षमता के एक ट्रांसफार्मर को चार्ज किया जा रहा है। सब ठीक रहा तो कुछ क्षेत्रों को आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।