फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity supply stopped in more than 50 villages

Sonebhadra News: 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 19 May 2024 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped in more than 50 villages
घोरावल नगर में शनिवार देर रात ट्रेलर के धक्के से बिजली का खंभा टूटकर गिर पड़ा। जिससे बिजली आपूर्ति तरह बाधित हो गई। रविवार की शाम तक बिजली निगम के कर्मी नया खंभा लगाने में जुटे रहे। इसके अलावा केवली फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाकों में भी शनिवार रात से ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे एक बड़ा ट्रेलर घोरावल नगर से होकर गुजर रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण वो चांदीवाले मोड़ पर मुड़ नहीं सका। जिससे चालक गाड़ी पीछे करने लगा। इससे धक्का लगने से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूटकर गिर पड़ा। संयोग से उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन

खंभा गिरने से घोरावल नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे शनिवार पूरी रात और रविवार की दोपहर तक नगर वासियों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग के कर्मी शाम को व्यवस्था दुरूस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केवली फीडर से जुड़े खुटहा, कनेटी, मुंगेहरी, गुरेठ, बंधा, सोतिल, धनावल, पाती, खरुआंव समेत 50 से अधिक गांवों में शनिवार रात से ही अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से बिजली आपूर्ति बदहाल है। लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के इंतजाम में पशुपालकों को भी भटकना पड़ रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed