फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand decreased by 8,000 megawatts in four days

Sonebhadra News: चार दिन में आठ हजार मेगावाट घटी बिजली की मांग

Sun, 05 Oct 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand decreased by 8,000 megawatts in four days
सोनभद्र। जोरदार बारिश होने के कारण प्रदेश में बिजली की खपत घट गई है। महज चार दिनों के भीतर मांग में आठ हजार मेगावाट तक गिरावट आई है। इसको देखते हुए शनिवार को परियोजनाओं में थर्मल बैकिंग कराई गई। दोपहर बाद तक दो हजार मेगावाट तक उत्पादन कम रखा गया। शाम चार बजे थर्मल बैकिंग खत्म कर दी गई।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर बाद तक 1200 मेगावाट वाली अनपरा सी (लैंको) में लगभग 636 मेगावाट, 1000 मेगावाट वाली ओबरा बी की 100 मेगावाट वाली 11वीं इकाई से महज 62, 12वीं से महज 89 मेगावाट, 1320 मेगावाट वाली ओबरा सी की 600 मेगावाट वाली पहली यूनिट से 382 मेगावाट, 1000 मेगावाट वाली अनपरा डी से महज 538 मेगावाट, 1000 मेगावाट वाली अनपरा बी से महज 547 मेगावाट, 660 मेगावाट वाली अनपरा ए से महज 332 मेगावाट के ईद-गिर्द विद्युत उत्पादन बना हुआ था। थर्मल बैकिंग खत्म होने के बाद अनपरा, बी, सी और डी मे उत्पादन में जहां अच्छी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं समाचार दिए जाने तक अनपरा ए के साथ ओबरा बी के उत्पादन में गिरावट की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

--
--
वर्जन -
जब बिजली की खपत कम होती है, तब उत्पादन घटाया जाता है। कितनी थर्मल बैकिंग होगी (उत्पादन घटाया जाएगा) यह स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर से मिले निर्देश पर निर्भर करता है। सामान्य दिनों में उत्पादन की कोशिश बनी रहती है। - जेपी कटियार, महाप्रबंधक अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed