{"_id":"648219b9533c30e82d03b406","slug":"electricity-demand-crossed-26-thousand-mw-sonbhadra-news-c-20-1-243604-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 26 हजार मेगावाट को पार पहुंची बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 26 हजार मेगावाट को पार पहुंची बिजली की मांग
विज्ञापन
अनपरा। बेतहाशा उमस और गर्मी के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में उछाल जारी है। बृहस्पतिवार को सूबे में बिजली की मांग 26 हजार मेगावाट के पार चली गई। राज्य उत्पादन निगम की इकाइयों पर दबाव बढ़ा है। मांग पूरी करने के लिए निगम ने जल विद्युत इकाइयों को भी चालू कर दिया। इसके बावजूद निगम को निजी क्षेत्रों से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।
तापमान में लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर और फ्रिज सहित अन्य उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। इससे बिजली की खपत बढ़ी है। चालू माह की शुरुआत में बिजली की मांग 23 हजार मेगावाट के आसपास थी। इसके बाद से लगातार वृद्धि जारी है। बृहस्पतिवार को बिजली की अधिकतम मांग 26074 मेगावाट पहुंच गई, जबकि न्यूनतम मांग 15698 मेगावाट रही। अनपरा तापीय परियोजना की दूसरी इकाई 162 मेगावाट, तीसरी इकाई से 170 मेगावाट, चौथी इकाई से 473 मेगावाट, पांचवी इकाई से 464 मेगावाट, छठवीं इकाई से 480 मेगावाट और सातवीं इकाई से 474 मेगावाट पर उत्पादनरत रहीं। निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली ईकाई से 535 और दूसरी ईकाई से 562 मेगावाट पर उत्पादन होता रहा।
ओबरा जल विद्युत से 40 मेगावाट उत्पादन
बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए ओबरा हाइड्रो की 40 मेगावाट की दो इकाइयों से उत्पादन शुरू कर दिया गया है। तापीय परियोजनाओं को पानी की आपूर्ति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए रिहंद जल विद्युत परियोजना से उत्पादन नहीं शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को रिहंद जलाशय का जलस्तर 840.3 फीट पर रहा।