फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand broke the record of July in May itself

बिजली की मांग ने मई में ही तोड़ा जुलाई का रिकार्ड

Sun, 15 May 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand broke the record of July in May itself
सूबे में बिजली की मांग ने रविवार को अब तक मई माह के सभी पिछले रिकार्डों को ध्वस्त कर दिया। पिछले वर्ष जुलाई माह में 25 हजार मेगावाट पहुंची बिजली की मांग इस साल मई में ही 25435 मेगावाट पहुंच गई।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण इस समय एसी, फ्रीज, कूलर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इससे पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष 16 जुलाई को प्रदेश में बिजली की मांग 25032 मेगावाट दर्ज की गई थी। इस वर्ष पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण मई में ही बिजली की मांग उससे अधिक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अगर मांग इसी तरह बढ़ती रही तो जुलाई में प्रदेश को 30 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि रेल रैक से कोयला आपूर्ति शुरू हो जाने के बाद विद्युत परियोजनाओं में व्याप्त कोयले की किल्लत तो अवश्य कम होगी। लेकिन पुरानी मशीनें व कोयले की क्वालिटी ठीक न होने के कारण परियोजनाएं पूरी क्षमता से उत्पादन करने में विफल साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

मांग व उपलब्धता में 10 हजार मेगावाट से अधिक का अंतर
प्रदेश में बिजली की मांग सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने को आतुर नजर आ रही है। शनिवार को 25 हजार मेगावाट पार करने वाली बिजली की मांग रविवार को अवकाश होने के बाद भी दोपहर दो बजे ही 22 हजार मेगावाट पहुंच गई। शनिवार को ट्रिप करने वाली ओबरा की तीन इकाइयों में से एक इकाई के लोड पर आ जाने से पावर कारपोरेशन को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन मांग व उपलब्धता के बीच 10 हजार मेगावाट से अधिक का अंतर बना हुआ है। दोपहर दो बजे के आंकड़ों के अनुसार बिजली की मांग जहां 21498 मेगावाट रही। वहीं इस दौरान निजी व सार्वजनिक ताप बिजली घर सहित हाइड्रो से कुल उपलब्धता 11797 मेगावाट रही। इससे पावर कारपोरेशन को एनर्जी एक्सचेंज से महंगे दर पर बिजली खरीदकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed