फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity cut off even after full bill was paid

Sonebhadra News: पूरा बिल जमा होने पर भी काट दी बिजली

Thu, 27 Feb 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut off even after full bill was paid
सोनभद्र। उपभोक्ताओं को सूचना दिए बगैर बिजली कनेक्शन काटे जाने (टीडी) के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह के 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ऑनलाइन कनेक्शन कटा हाेने के कारण उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल निवासी शृंगारी देवी के नाम से बिजली कनेक्शन हैं। इनके यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत तीन किलोवाॅट का सोलर लगाने वाले अभिषेक का कहना है कि बकाया बिल जमा करते हुए शृंगारी देवी के यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन हुआ है। स्मार्ट मीटर भी लगा है। लेकिन सूचना दिए बगैर ऑनलाइन बिजली कनेक्शन टेंपरेरी डिस्कनेक्ट (टीडी) कर दिया गया। एक माह पहले प्रार्थना पत्र दिया गया था, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह, रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरेश्वर मंदिर के पीछे रहने वाले झारखंड बहादुर का कनेक्शन काट दिया गया है। इनके यहां भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत तीन किलोवॉट पैनल लगा है। प्रभापुरम कॉलाेनी के रहने वाले रामनगीना सिंह और ब्रह्मनगर की सुलोचना देवी के भी बिजली कनेक्शन ऑनलाइन कट जाने की वजह से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों ने एक माह पहले प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उपभोक्ता कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए विवश हैं। एसडीओ केएस यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed