फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity consumption decreased due to falling temperatures, production stopped from 14 to 30 units.

Sonebhadra News: तापमान गिरने से बिजली की खपत घटी, 14 इकाइयों से 30 तक उत्पादन बंद

Sun, 23 Nov 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption decreased due to falling temperatures, production stopped from 14 to 30 units.
सोनभद्र/अनपरा। तापमान में गिरावट ने बिजली खपत घटा दी है। मांग में लगातार कमी को देखते हुए यूपी की 14 बिजली इकाइयों से उत्पादन 30 तक के लिए ठप कर दिया गया है। वहीं अनपरा और अनपरा सी की एक-एक इकाई को वार्षिक अनुरक्षण पर लेकर उसे दुरूस्त करने का कार्य जारी है। फिलहाल 18 हजार मेगावाट के आसपास अधिकतम मांग बनी हुई है, जबकि न्यूनतम मांग लुढ़ककर 10 हजार मेगावाट तक आ गई है।
विज्ञापन

यूपी लोड डिस्पैच सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर तक जहां बिजली की मांग 30 से 32 हजार मेगावाट के इर्द-गिर्द थी। वहीं अक्तूबर में तापमान में नरमी के साथ यह मांग घटकर 20 हजार मेगावाट पर आ गई। अक्तूबर में यह आंकड़ा 18 हजार मेगावाट पर आ गया है। एक सप्ताह पूर्व बिजली की अधिकतम मांग 17 से 18 हजार मेगावाट दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन

ठंड में बढ़ोत्तरी का क्रम शुरू होने के बाद इसमें थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पिछले चार दिन से पीक ऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 19600 मेगावाट के इर्द-गिर्द बनी हुई है। बृहस्पतिवार की शाम पीक ऑवर में जहां बिजली की 18684 मेगावाट दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को दिन में यह आंकड़ा 16 हजार मेगावाट के आस-पास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
इन इकाइयों से बंद रखा गया है उत्पादन
बिजली की कम खपत (लो डिमांड) को देखते हुए 45-45 मेगावाट वाली बजाज एनर्जी की आठ इकाइयां 30 नवंबर तक के लिए बंद कर दी गई हैं। हरदुआगंज की कुल 1265 मेगावाट क्षमता की चार, जवाहरपुर की 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां 30 नवंबर तक बंद रखी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ सोनभद्र में सबसे सस्ता बिजली इकाइयों को देख्रते हुए क्रमवार उन्हें दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक अनपरा और अनपरा सी की एक-एक इकाइयां वार्षिक अनुरक्षण पर ली गई है जिन्हें 30 नवंबर से नौ दिसंबर के बीच अनुरक्षण कार्य पूर्ण कर उत्पादन पर लाने की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed