फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity bill cheating farmers, domestic consumers

इलेक्ट्रिसिटी बिल किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं के साथ धोखा

Mon, 01 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill cheating farmers, domestic consumers
अनपरा । अनपरा तापीय परियोजना के बिजली कर्मियो ने सोमवार को इलेक्ट्रिसीटी (एमेंडमेंट) बिल 2020 के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति अनपरा के संयोजक रोहित राय एवं हरिशंकर चौधरी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, बिशंभर सिंह ने कहा कि सरकार बिल को वापस नही लेती है तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बिजली वितरण का निजीकरण करने के लिए डिस्ट्रीब्यूसन सब लाइसेंसी और फ्रेंचाइजी के जरिए निजी क्षेत्रो को विद्युत वितरण सौंपने की कवायद की जा रही है। जिसे लेकर विद्युत कर्मियों में रोष व्याप्त है। बिजली संविधान की समवर्ती सूची में है। बिजली के मामले में राज्यों को केंद्र के समान बराबर का अधिकार है। इस बिल के जरिए बिजली के मामले में केंद्र सरकार एकाधिकार जमाना चाहता है। मनोज कुमार सिंह, विवेक कुमार, विजय बहादुर, बृजेश कुमार ने कहा कि नये बिल में एक निश्चित प्रतिशत तक सोलर पावर खरीदना राज्य के लिए बाध्यकारी है। ऐसा नही करने पर राज्य को पेनाल्टी देनी होगी। बिल से केंद्र के जहां अधिकार बढ़ेंगे वहीं राज्य के अधिकार का हनन होगा। निजीकरण किसानो और घरेलू उपभोक्ताओ के साथ धोखा है। कहा कि यदि संसोधन बिल को वापस नही लिया गया तो आंदोल न और बड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed