फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electrical sub station's switch gear burnt due to lightning

बिजली गिरने से विद्युत सब स्टेशन का स्वीच गेयर जला

Tue, 23 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Electrical sub station's switch gear burnt due to lightning
बभनी विद्युत सब स्टेशन में आकाशीय बिजली से जलता स्वीचगियर - फोटो : SONBHADRA
बभनी। क्षेत्र में सोमवार की रात तेज बारिश के साथ ही बिजली भी चमकी। रात में बिजली अचानक बभनी विद्युत सब स्टेशन पर गिर गई। इससे सब स्टेशन का इनकमिंग स्वीच गेयर जल गया और ब्लॉक के 72 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में बिजली और पानी के लिए परेशान पड़ा। सोमवार की रात में अचानक तेज बिजली की तड़क और चमक के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली अचानक विद्युत सब स्टेशन पर गिर गई। इससे सब स्टेशन के इनकमिंग स्वीच गेयर में आग लग गई और फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि कुछ देर में ही आग खुद बुझ गई लेकिन ठप बिजली आपूर्ति मंगलवार को शाम तक बहाल नहीं हो सकी। स्वीच गेयर में आग लग जाने के कारण क्षेत्र के 72 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। पिछले कई दिनों के बारिश के बाद मंगलवार को कड़ी धूप से उमस और बढ़ गई। इससे लोगों को इधर-उधर पेड़ की छांव के नीचे समय गुजारना पड़ा। बिजली ठप होने से तमाम लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। विद्युत निगम के अवर अभियंता बिहारी लाल ने बताया कि तेज बारिश के कारण स्वीच गेयर मे आग ला गया। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही बहुत आपूर्ति बहाल किया गया। क्षेत्र के उपभोक्ताओं उमेश चंद्र पांडेय, चंद्र शेखर, सुनील कुमार, कयूम खां, रणबहादुर सिंह ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed