फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric current landed in the iron door, teenager died due to electrocution

Sonebhadra News: लोहे के दरवाजे में उतरा करंट, चपेट में आने से किशोरी की गई जान

Sat, 02 Nov 2024 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Electric current landed in the iron door, teenager died due to electrocution
कोतवाली क्षेत्र के सोतिल गांव में शनिवार को लोहे के दरवाजे में उतर रहे करंट की चपेट आने से किशोरी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सोतिल गांव निवासी आदित्य नारायण विश्वकर्मा के घर का दरवाजा लोहे का है। घर के सामने से 11 हजार वोल्ट प्रवाहित करंट का तार गुजरा हुआ है। तार किसी तरह लोहे के दरवाजे के संपर्क में आया और करंट उतरने लगा। परिवार के लोग इससे अन्जान थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे आदित्य की बेटी अंजलि (14) लोहे के दरवाजे से सटकर खड़ी हो गई। उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन माैके पर पहुंचे तो दृश्य देख सन्न रह गए। आनन फानन में किशोरी को करंट से छुड़ाकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजलि कक्षा आठवीं की छात्रा थी। घोरावल सीएचसी में अंजलि की मां रोते-रोते बार-बार बेसुध हो जा रही थी। अंजलि के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार को मिर्जापुर जिला के कलवारी क्षेत्र में अपने पाही पर गए थे, जबकि घटना के समय अंजलि की मां घर के बाहर गोबर के कंडे पाथ रही थी। पुलिस ने घोरावल सीएचसी पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed