फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electric current in the fan, the death of a disabled person

Sonebhadra News: पंखे में उतरा करंट, दिव्यांग की मौत

Fri, 21 Jul 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electric current in the fan, the death of a disabled person
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीर खुर्द ग्राम में शुक्रवार की सुबह टेबल पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। पंखा बंद करने के लिए उसने जैसे ही हाथ लगाया, करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

वीर खुर्द गांव निवासी पप्पू गुप्ता का पुत्र बबुंदर गुप्ता (30) दिव्यांग था। बृहस्पतिवार की रात वह चौकी पर सो रहा था। सुबह छह बजे उसकी नींद खुली तो चौकी से उठ कर टेबल फैन बंद करने लगा। पंखे में करंट उतरने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। बबुंदर दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। लोग चीख पुकार करने लगे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed