फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elections in UP, leaders of neighboring states are gathering feet

यूपी में चुनाव, पड़ोसी राज्यों के नेता जमा रहे पांव

Wed, 23 Feb 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Elections in UP, leaders of neighboring states are gathering feet
विधानसभा का चुनाव भले ही यूपी में चल रहा है मगर यहां माहौल बनाने में पड़ोसी राज्य के नेता भी खूब मशक्कत कर रहे हैं। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं में पसीना बहा रहे हैं। फिलहाल झारखंड और छत्तीसगढ़ के नेताओं ने यहां डेरा डाल लिया है। आगे बिहार और मध्य प्रदेश के भी कई मंत्री और नेताओं के प्रचार में आने की चर्चा है। इन नेताओं के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के उन मतदाताओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है जो यूपी के साथ उन प्रांतों से भी गहरा ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

जिले की सीमाएं चार राज्यों से लगी हुई हैं। रोजी-रोजगार के लिए सीमावर्ती क्षेत्र की बड़ी आबादी इन राज्यों पर निर्भर है। लोगों के कई रिश्ते-नाते भी इन राज्यों में हैं। चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत के मद्देनजर पार्टी और प्रत्याशी कोई भी दांव नहीं छोड़ना चाहते। यूपी के नेताओं पांचवें व छठवें चरण के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। ऐसे में तब तक अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए चुनाव प्रचार में पड़ोसी राज्य के नेताओं की खुलकर मदद ली जा रही है। प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पड़ोसी राज्यों के नेता भी जिले में लगातार डेरा जमाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। लिहाजा सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता दुद्धी, ओबरा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री अमरजीत भगत यहां लगातार कैंप कर रहे हैं। वहीं झारखंड के भाजपा नेता भी दुद्धी और सदर क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी तरह घोरावल और विधानसभा क्षेत्र से मध्य प्रदेश की सीमाएं लगती हैं। संबंधित इलाकों में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी नेताओं के माध्यम से भाजपा माहौल बनाने में लगी है। मप्र के सिंगरौली में बड़ी संख्या में शक्तिनगर, अनपरा और घोरावल के लोग रहते हैं। मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही इन क्षेत्रों से कई अन्य नेताओं के भी जिले में आने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा जहां मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जरिए जनता को रिझाने की योजना बना रही है तो कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed