फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elderly man murdered by wife and son

Sonebhadra News: पत्नी-बेटे ने की थी वृद्ध की हत्या

Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Elderly man murdered by wife and son
कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव में राम सिंह गोंड (60) की हत्या उसकी पत्नी कलावती और बेटे सूरज ने की थी। बेटी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर प्रकरण का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गत 12 सितंबर की सुबह तेंदुआ गांव के बाहर पगडंडी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। शव की पहचान तेंदुआ निवासी राम सिंह गोंड के रूप में हुई। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। गले पर खरोंच के निशान पाए गए। शव के पोस्टमार्टम के बाद गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया। बेटी पूनम ने अपनी ही मां कलावती और भाई सूरज पर पिता की हत्या का आरोप लगाया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी घटना की रात नशे की हालत में घर पहुंचा। वहां गिरवी रखी गई जमीन के पैसे को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर बेटे ने गमछे से पिता का गला घोंट दिया, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि रामसिंह नशे के लती थे। अक्सर वह घर गाली-गलौज करते थे। नशे के लिए खेत का एक हिस्सा पहले से गिरवी रख दिया था। घटना के दो दिन पूर्व दो बीघा जमीन 30 हजार में गिरवी रखा था। इसमें से 11 हजार पत्नी ने समूह का बकाया देने के लिए रख लिया। 12 सितंबर को उसने इसके लिए विवाद किया और शराब पीने के पैसे मांगे। इस पर पत्नी ने उसे 200 रुपये दिए। रात में जब वह नशा कर लौटा तो फिर गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर बेटे ने गले में पहने पिता के गमछे से गला कस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव से बाहर पगडंडी पर फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार की सुबह 10:30 बजे दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed