फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight health workers found absent in CMO's inspection

सीएमओ के निरीक्षण में आठ स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Eight health workers found absent in CMO's inspection
म्योरपुर। सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने शनिवार को म्योरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी पर कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे अन्य वार्डों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

अचानक सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर देखा। अनुपस्थित मिले अर्जुन प्रसाद, इंदू, सर्वेश कुमारी, संगीता, रूपांजलि, दीपक, प्रवीण कुमार भारती तथा डॉ. लाल पर कार्रवाई का निर्देश दिया। डेंगू वार्ड के निरीक्षण के दौरान भर्ती तीन मरीजों से मच्छरदानी में ही रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि डेंगू मरीज के संपर्क में आए मच्छरों के काटने से दूसरों में भी डेंगू फैल सकता है। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड का भी निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मातृत्व चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने काम न करने वाली आशा और एएनएम की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। भर्ती मरीजों से भोजन वितरण की जानकारी ली। इसके अलावा प्रसव के दौरान पैसा लेने की बात भी पूछी। सीएमओ ने डेंगू को देखते हुए दो टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक म्योरपुर की यूनिट रहे और दूसरी अनपरा से। कहा कि जहां भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उसके आसपास के 50 घरों की जांच कराई जानी है। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ मुरलीधर शुक्ला, डॉ. संजीव, डॉ. पल्लवी, उमाशंकर पांडेय, वीरेंद्र आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed