फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Efforts are being made to include Salkhan Fossils Park in the permanent list of UNESCO

Sonebhadra News: सलखन फॉसिल्स पार्क को यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल कराने के लिए कवायद तेज

Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to include Salkhan Fossils Park in the permanent list of UNESCO
यूनेस्को के विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल सलखन के फॉसिल्स पार्क को धरोहरों की स्थायी सूची में शामिल कराने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड इसके लिए डोजियर तैयार कर रहा है। इसे जल्द भारत सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि आगामी 2 वर्षों में फॉसिल्स पार्क यूनेस्को की स्थायी सूची में शामिल हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सलखन को पहचान मिलने से यहां पर्यटन विकास की नई संभावनाएं बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

फॉसिल्स पार्क को यूनेस्को की लिस्ट में दर्ज कराने के लिए विभाग की ओर से एक साल से प्रयास किया जा रहा था। पिछले साल 26 जून को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड और लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञान संस्थान के मध्य एमओयू साइन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत संस्थान की ओर से फॉसिल्स पार्क के पत्थरों पर मौजूद जीवाश्म का अध्ययन किया गया, जिसमें 140 करोड़ वर्ष पुराने शैवाल और स्ट्रॉमैटोलाइट्स के जीवाश्म पाए गए, जो धरती पर प्राचीन जीवन के प्रमाण देते हैं।
इन साक्ष्यों के आधार पर यूनेस्को की सूची में पार्क को शामिल करने के लिए आवेदन किया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि प्रदेश में इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम योगी के प्रयासों का ही नतीजा है कि इको पर्यटन विकास बोर्ड ने हाल ही में कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य से दुधवा टाइगर रिजर्व तक रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली पर्यटक ट्रेन में विस्टाडोम कोच का संचालन शुरू किया है। वहीं सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड ने दुनिया के सबसे प्राचीन जीवाश्म पार्क में शुमार सलखन के फॉसिल्स पार्क को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की संभावित सूची में दर्ज कराने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed