फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eddie Health reprimanded for the disappearance of employees in the drug store room

दवा स्टोर रूम में कर्मचरियों के गायब होने पर एडी हेल्थ ने लगाई फटकार

Fri, 08 Apr 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Eddie Health reprimanded for the disappearance of employees in the drug store room
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय स्थित दवा स्टोर का निरीक्षण करते अपर स्वास्थ्य निदेशक। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के एडी ने शुक्रवार को करमा स्थित सीएचसी व राबर्ट्सगंज नगर स्थित दवा स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया। करमा सीएचसी पर समयानुसार सभी स्टाफ व कर्मचारी मौजूद मिले और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। इस पर एडी ने संतोष जताया। वहीं सीएमओ कार्यालय के पास दवा स्टोर रूम में मिली खामियों पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल स्वास्थ्य एडी डॉ. अशोक कुमार ने करमा सीएससी पर औचक निरीक्षण किया। वहां कर्मचारी व स्टाफ समय से उपस्थित मिले। साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। इसके लिए सभी स्टाफ को उन्होंने बधाई दी। इसके बाद एडी हेल्थ ने सीएमओ कार्यालय के समीप दवा स्टोर रूम में निरीक्षण किया। यहां पर 12 स्टाफ अनुपस्थित मिले जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 20 अप्रैल तक यूनिट की सभी दवाएं सीएचसी और पीएचसी पर पहुंचाने का निर्देश दिया। स्टोर रूम के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया जिन दवाओं की आवश्यकता पड़ती है तो तत्काल उसकी लिस्ट बनाकर अवगत कराएं ताकि उसे उपलब्ध कराया जा सके। इस मौके पर दवा स्टोर रूम इंचार्ज महेंद्र दुबे, डीएलओ वरिष्ठ सहायक अब्बास बाबू, वैक्सीन स्टोर प्रभारी नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed