{"_id":"64821bbd22a48da5bf0e6ea6","slug":"ed-entrance-exam-will-be-held-at-five-centers-sonbhadra-news-c-20-1-243342-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पांच केंद्रों पर होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
सोनभद्र। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले में पांच केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 2099 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सकुशल परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा की निगरानी होगी।
डीएम ने सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्मार्टफोन आदि प्रतिबंधित रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल व प्रश्न पत्र लाने ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। वहीं दो केंद्रों पर एक प्रतिनिधि के मानक के तहत कुल तीन केंद्र प्रतिनिधि की तैनाती की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से ओबरा राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य को जिले के कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक को तैनात किया है।
दो पालियों में 2099 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023- 25 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। इसके लिए आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में 350, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्टसंग में 350, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में 400, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के एबी-1 में 499 और एबी-2 में 500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।