फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Echoed clarinet, 251 couples get married in Sonbhadra

गूंजी शहनाई, सोनभद्र में 251 जोड़े हुए एक दूजे के

Tue, 09 Mar 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Echoed clarinet, 251 couples get married in Sonbhadra
उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में निकाह प्रमाण पत्र के साथ वर -वधू। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर मंगलवार को शहनाइयों से गूंज उठा। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। 250 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। सभी का विवाह सरकारी खर्चे पर किया गया।
विज्ञापन

विधायक सदर भूपेश चैबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की मौजूदगी में विवाह समारोह हुआ। यहां धार्मिक पूजा, जयमाल, सिंदूरदान, शादी के सात फेरे कराए गए। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि शादी के कन्या को 35 हजार रुपये बैंक खाते में भेजी जाएगी। 10 हजार रुपये की सामग्री (बिछिया, कपड़ा, पायल चांदी के तथा सात बर्तन), छह हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन पर खर्च किये गए। नव वर-वधू को अन्य उपहार भी दिये गये। इसमें एक जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक गद्दा, एक कंबल, दो बेडशीट, दो तकिया, एक बक्सा, एक की पैड मोबाइल, एक टेबल फैन, एक तीन लीटर का कुकर, एक डीनर सेट स्टील का, एक श्रृंगारदान, एक लेडीज घड़ी, एक दीवाल घड़ी, एक कलश, एक साड़ी कढ़ाईदार, पैंक व शर्ट का कपड़ा, चुनरी आदि दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने वर-वधू के दैनिक व जरूरी उपयोग का एक किट दिया। सभी वधुओं को एक-एक साड़ी दी गई। शंख ध्वनि से शादी समारोह श्री गणेश किया गया और पंचांग पूजन धार्मिक रीति-रिवाज से किया गया। इस दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, एसडीएम सदर डॉ. कृपा शंकर पांडेय, डीपीआरओ विशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र पौत्स्सायन, कोमल पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन एआर कोआपरेटिव टीएन सिंह ने किया।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालते वर-कन्या।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालते वर-कन्या।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह  में मोबाइल से सेल्फी लेते वर कन्या।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मोबाइल से सेल्फी लेते वर कन्या।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह  में वर माला डालते वर वधू।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर माला डालते वर वधू।- फोटो : SONBHADRA

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वर कन्या का पुजन करते अतिथिगण।

उरमौरा स्थित डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में वर कन्या का पुजन करते अतिथिगण।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed