{"_id":"665caa6a6981dfadbc02afa6","slug":"earthquake-tremors-in-sonbhadra-intensity-was-39-on-richter-scale-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113801-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र में लगे भूकंप के झटकें, रिक्टर पैमाने पर 3.9 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र में लगे भूकंप के झटकें, रिक्टर पैमाने पर 3.9 रही तीव्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले में रविवार की दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका मुख्य केंद्र जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर चुर्क नगर पंचायत का गुरमा क्षेत्र रहा। जहां जमीनी सतह से दस किलोमीटर नीचे रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप मापा गया।
नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के अनुसार सोनभद्र जनपद में रविवार की दोपहर करीब 3 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। इसका मुख्य केंद्र जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा तथा रेलवे लाइन के आस-पास रहा। जो जमीन से लगभग दस किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। हालांकि किसी को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए।
इस संबंध में आपदा सलाहकार पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि सोनभद्र जनपद भूकंप के लिहाज से सुरक्षित जोन में है। भूकंप के झटके न तो किसी को महसूस हुए और न इससे किसी प्रकार की क्षति की सूचना है। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा किए जाने पर जनपद के लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई।