फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Earthquake in Sonbhadra intensity was 3.9 disaster advisor expressed apprehension

सोनभद्र में भूकंप के झटके: 3.9 रही तीव्रता, मुख्य केंद्र गुरमा; आपदा सलाहकार ने जताया ये अंदेशा

Sun, 02 Jun 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

Sonbhadra News: भूकंप का मुख्य केंद्र जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा तथा रेलवे लाइन के बीच में जमीन से लगभग दस किलोमीटर नीचे था। हालांकि किसी को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए।

विज्ञापन
Earthquake in Sonbhadra intensity was 3.9 disaster advisor expressed apprehension
सोनभद्र में महसूस हुआ भूकंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र में रविवार की दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका मुख्य केंद्र जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर की दूरी पर चुर्क नगर पंचायत का गुरमा क्षेत्र रहा। जहां जमीनी सतह से दस किलोमीटर नीचे रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप मापा गया।

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के अनुसार, सोनभद्र जनपद में रविवार की दोपहर करीब 3 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टल स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में आपदा सलाहकार पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि सोनभद्र जनपद भूकंप के लिहाज से सुरक्षित जोन में है। भूकंप के झटके न तो किसी को महसूस हुए और न इससे किसी प्रकार की क्षति की सूचना है। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी की ओर से इस संबंध में जानकारी साझा किए जाने पर जनपद के लोगों को भूकंप आने की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed