फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   E-KYC speed slow, ineligible people picking up grains

Sonebhadra News: ई-केवाईसी की गति धीमी, अपात्र उठा रहे अनाज

Thu, 29 Aug 2024 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
E-KYC speed slow, ineligible people picking up grains
सोनभद्र। शासन की तरफ से अपात्रों तथा मृतकों की छंटनी करने के लिए राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी कराने का निर्देश है। इस क्रम में जिले में ई-केवाईसी का काम करीब तीन माह से चल रहा है। इस दौरान करीब 50 फीसदी राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी हुआ है। ई-केवाईसी में देरी से अपात्र राशन का उठान कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित 788 सरकारी सस्ते गल्ले (कोटे) की दुकानों पर चार लाख से अधिक राशन कार्डधारक जुड़े हैं। कार्डधारकों को हर माह प्रति यूनिट पांच किलो अनाज मुफ्त मिल रहा है। हाल ही में शासन की तरफ से सभी राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी कराए जाने का निर्देश दिया गया है। सभी कोटे की दुकानों पर जून से कार्डधारकों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति का अंगूठा निशान लेकर आधार सत्यापन करते हुए ई-केवाईसी किया जा रहा है। तीन माह बीतने को हैं, अभी तक सिर्फ 50 फीसदी कार्डधारकों का ही ई-केवाईसी हुआ है। ई-केवाईसी में देरी की वजह से अब भी अपात्र अनाज उठा रहे हैं। ई-केवाईसी के दौरान अभी तक कितने अपात्र व्यक्ति मिले हैं, इस बारे में विभाग कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पूरा ई-केवाईसी होने के बाद ही अपात्रों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत जिन श्रमिकों का अभी तक राशनकार्ड नहीं बना है, उनका कार्ड बनाने का काम चल रहा है। इसके साथ ही कोटे की दुकानों पर ई-केवाईसी भी हो रहा है। जल्द ही शत प्रतिशत ई-केवाईसी करा लिया जाएगा। ई-केवाईसी कराने में जहां नेटवर्क की समस्या आएगी, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कराया जाएगा। -ध्रुव गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed