फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to the closure of the portal, payment of many farmers trapped, demonstrated

पोर्टल बंद होने से कई किसानों का फंसा भुगतान

Thu, 24 Feb 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the portal, payment of many farmers trapped, demonstrated
निर्धारित समय से पहले धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद किए जाने और पोर्टल पर धान खरीद की मात्रा अपलोड न किए जाने से किसानों में नाराजगी है। पोर्टल पर धान खरीद की मात्रा अपलोड न किए जाने से किसानों को एमएसपी दर से भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर किसानों का एक समूह ने बृहस्पतिवार को डीएम टीके शिबू को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। प्रदर्शन कर मांगे पूरी किए जाने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने बताया कि उन्होंने अपने-अपने उपज की तौल पीसीएफ के क्रय केेंद्र पापी पर कराई। संबंधित सचिव प्रेमचंद्र मौर्या ने धान तौल कराकर अष्टभुजा राइस मिल करकी, शारदा राइस मिल महुआर, साहीबा राइस मिल डीलाही और बजरंग राइस मिल कठपुरवा पर भेज दिया। बताया कि संबंधित सचिव ने आश्वस्त किया था कि किसानों का धान खरीद का ब्योर्रा पोर्टल पर अपलोड करा दिया जाएगा लेकिन तीन फरवरी को ही उक्त क्रय केंद्र का पोर्टल बंद कर दिया गया। इससे कई किसानों का लगभग 25 हजार क्विंटल धान अपलोड होने से वंचित रह गया। जबकि शासन की तरफ से 28 फरवरी तक धान खरीद किए जाने की घोषणा की गई है। बीच में ही पोर्टल बंद कर दिए जाने से किसानों को काफी क्षति हुई है। सभी किसानों ने बंद क्रय केंद्रों को खोलने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हेमनाथ द्विवेदी, रामकेश यादव, सूर्यभान, अशोक, संतोष, काशी प्रसाद, सुजीत कुमार, महानंद सिंह, रामेश्वर सिंह, महेंद्र नाथ द्विवेदी, रामजी पांडेय, सतीश कुमार, रत्नेश कुमार, फूलराजी देवी आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन

अभी कई किसानों का नहीं लग सका अंगूठा
जिले के कई किसान धान तौल तो करा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं किया जा सका है। किसानों की संख्या सैकड़ों में हैं, जिनका अभी तक अंगूठा नहीं लग सका है। इससे उनके खाते में धान का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। किसानों अंगूठा लगाने के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed