फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   due to economic crysis lanco is not able to purchase coal

लैंको में आर्थिक संकट नहीं खरीद पा रहे कोयला

Thu, 30 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 30 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
लैंको की बढ़ी हुई टैरिफ को एपीलेट ट्रिब्यूनल फार इलेक्ट्रिसिटी द्वारा खारिज किए जाने के बाद लैंकों में आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। बढ़ी दर पर हुए भुगतान को समायोजित करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन से करीब तीन माह से बिजली का कोई भुगतान नहीं मिल रहा है। इससे संकट  गहराता जा रहा है। 20 से 25 हजार मीट्रिक टन रोज कोयले की खरीद को घटाकर दो से तीन हजार मीट्रिक टन कर दिया गया है। फिलहाल कोयले के स्टाक से काम चलाया जा रहा है। जल्द हालात नहीं संभले तो विद्युत उत्पादन शून्य हो सकता है।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार से करार के तहत लैंको पूरी बिजली राज्य सरकार को देता है। 2015 से पहले लैंको परियोजना की टैरिफ दर प्रति यूनिट 1.90 रुपये  थी। जून 2015 में विद्युत नियामक आयोग की तरफ से गठित कमेटी ने टैरिफ दरों में 22 पैसे बढ़ोतरी की संस्तुति की। इसके बाद उसे लागू कर दिया गया। दिसंबर 2016 में बढ़े टैरिफ को ट्रिब्यूनल ने खारिज कर दिया। इसके बाद जनवरी में यूपी पावर कारपोरेशन ने नई टैरिफ दर जारी करते हुए बढ़ी हुई दर पर हुए भुगतान को समायोजित होने तक के लिए लैंको के भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


इसके चलते मार्च आते-आते लैंको में आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। कंपनी ने आंतरिक खर्चों पर कैंची चलानी शुरू कर दी है। बाहर की पार्टियों के जो भी भुगतान हैं, उसे हालात सुधरने तक रोक दिया गया है। कोयला खरीदने के लिए अग्रिम भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे एनसीएल से रोजाना 11 से 12 हजार मीट्रिक टन मिलने वाले कोयले की मात्रा दो से तीन हजार मीट्रिक टन पर आ गई है। बाहर से कोयले की खरीद ठप है। स्टाक में भी कोयला महज एक सप्ताह का बचा है। ऐसे में जल्द हालात नहीं सुधरे तो परियोजना में उत्पादन शून्य होने की स्थिति बन सकती है।  उधर, लैंको के एचआर हेड एसके द्विवेदी ने कहा कि भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट जरूर है, पर जल्द हालात सुधर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed